बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर ने दिया आपत्तिजनक बयान, बोले- बच्चा आप पैदा करो, खर्चा उठाए सरकार

औरेया। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार 'मिशन शक्ति' अभियान चला रही है। वहीं, दूसरी तरफ औरेया जिसे से भाजपा के विधायक रमेश दिवाकर का आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे है।

Auraiya News: bjp mla Ramesh Diwakar objectionable statement

ये पूरा मामला औरैया सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर से जुड़ा हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, जनसुनवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने अपने बच्चों की फीस माफी के लिए विधायक जी से अर्जी लगाने आई थी। इस दौरान विधायक ने मर्यादाओं को दरकिनार कर महिला से अभद्र टिप्पणी करते हुए बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की नसीहत भी दे डाली।

उन्होंने कहा कि बच्चे पैदा करें आप और खर्च उठाए सरकार, बस फिर क्या विधायक जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस पर अभी विधायक की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। वहीं उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे पैदा करें आप और खर्च उठाए सरकार, बस फिर क्या विधायक जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पहले भी दे चुके हैं बयान
आपको बताते चलें कि विधायक इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने अपनी सरकार में काम करने वाले मातहतों पर आरोप लगाया था कि जिसके बाद वह बयान जम कर वायरल हुआ था और एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+