VIDEO : दफ्तर में काम के वक्त सोते नजर आए सरकारी कर्मचारी, यूपी के औरैया का मामला

औरेया, 19 अप्रैल: सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के काम न करने की बात तो आम है, लेकिन यूपी के औरेया का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको हैरत में डाल देगा। दरअसल, ये वीडियो औरेया के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का है। कार्यालय में कुछ कर्मचारी काम के वक्त सोते नजर आए। इस दौरान वहां पहुंचे किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

यूपी में सरकारी दफ्तरों में लंच का समय है आधा घंटा

यूपी में सरकारी दफ्तरों में लंच का समय है आधा घंटा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी दफ्तरों में काम को लेकर बेहद सख्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों के लिए नया आदेश दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय में इसको लेकर हाल ही में शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम-9 के साथ बैठक में सरकारी दफ्तरों में लंच करने का समय आधे घंटे तय करने का आदेश दिया गया था। सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश हैं कि ऑफिस में समय पर आएं और लोगों की शिकायतें सुनें।

Recommended Video

    Auraiya में Office में सोते दिखे Govt Employee, Social Media पर Video हुआ Viral | वनइंडिया हिंदी
    काम के वक्त आराम फरमाने वाले कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

    काम के वक्त आराम फरमाने वाले कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

    इसके बावजूद औरैया के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की ये हरकत सामने आई है। कुछ कर्मचारी काम के वक्त आराम से सोते नजर आए। कर्मचारियों के नींद में होने का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    4 मई तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द

    4 मई तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द

    उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित अन्य कारणों को देखते हुए योगी सरकार ने कई ​अहम फैसले लिए हैं। शासन से जारी आदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस में 4 मई तक सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आदेश के मुताबिक, थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक व सभी फील्ड अफसरों की छुट्टियां 4 मई तक रद्द हैं। जो अधिकारी अवकाश पर हैं, उन्हें अगले 24 घंटे के भीतर तैनाती स्थल पर वापस लौटने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+