Auraiya Double Murder: पत्नी और उसके आशिक की ईंट से कुचलकर हत्या, खुद थाने जाकर बताई पूरी दास्तां
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो दोनों की बेहरहमी से ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। यही नहीं बल्कि घटना को अंजाम देने के बाद पति ने पुलिस को खुद सूचना देकर सरेंडर कर दिया। वहीं जब थाने में आरोपी ने पूरी वारदात के बारे में बताया तो पुलिस ने इसका वीडियो बना लिया जो वाकई दिल दहला देने वाला है।
जानकारी अनुसार हत्या करने से पहले आरोपी पति ने दोनों को कपड़े से बाँधा और उसके बाद ईट से दोनों के सिर कुचल दिए। पुलिस अनुसार दोनों के शवों की हालत ऐसी थी कि उनकी पहचान भी नही हो पा रही थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या
बता दें कि यह डबल मर्डर का मामला औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के नन्दपुरा गांव का है। आरोपी शोभराम ने पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद बताया कि पत्नी रागनी और गांव के रहने वाले सिंकू यादव के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी उसे भी थी। लेकिन आज जब रात में उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसको बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने दोनों को एक-एक कर कपड़े से बांधा ओर उसके बाद दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

नशा देकर पति को सुलाया, फिर घर में आया प्रेमी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी ने बीती रात मुझे खाने में नमक के बहाने कुछ मिला के खिला दिया। जिसके बाद मैंने जिस बिस्तर पर खाना खाया वहीं सो गया। जब 11 बजे के आसपास लाइट गई तब मेरी आँख खुली। ऊपर से आवाज आने पर मैंने जब ऊपर जाकर देखा तो मेरी पत्नी और उसका प्रेमी सोए हुए थे। यह देख मुझे गुस्सा आ गई और मैंने ईंट उठाकर प्रेमी के सर पर मार दी। इसके बाद मैंने उसके हाथ-पैर भी बाँध दिए।

'मुझे हो जाती जेल, तो उन्हें कैसे बख्श देता'
इतने में मेरी पत्नी ने भी मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद मैंने उसके भी ईंट मार दी और वह भी जमीन पर गिर गई। आरोपी ने बताया कि इसके बाद मैंने दोनों के हाथ पैर बाँध दिए। आगे की जानकारी देते हुए आरोपी ने कहा, चूंकि अब यह मामला पुलिस में जाता और उसे जेल हो जाती। वहीं दूसरी ओर मेरी पत्नी और उसका प्रेमी बाहर ही रहते और मजे करते, इसलिए मैंने दोनों को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और किस्सा ही खत्म कर दिया।

तीन मासूम बच्चों के सर उठ गया माँ-बाप का साया
जहां एक तरफ इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है तो वहीं दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। वही पीछे रह गए तीन मासूम बच्चों को जिंदगी भर अपने माँ बाप की गलती की सजा को भुगतना पड़ेगा, जिसमे उनका कोई दोष ही नहीं है। जहां मासूमों के सर से मां का साया जीवन भर के लिए उठ गया तो पिता जेल चले गए। कुछ पल की खुशी और जरूरत के लिए लोग अपने परिवार और पीछे की जिंदगी को भूल जाते है और आगे का परिणाम नही सोचते है। यह घटना नई नही है, बल्कि आज ही कन्नौज में अफेयर के चलते ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications