औरैया हादसा: श्रमिकों के खून से सनी थी सड़क, तस्वीरें बयां कर रही हैं मौत का दर्द

औरैया। लॉकडाउन में काम-धंधे बंद हो गए है, जिसके चलते दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्यों को लौट रहे है। इस बीच सड़क हादसों की खबरों ने सभी का दिल दहला कर रख दिया है। हाल ही में मुजफ्फरनगर और मध्य प्रदेश गुना में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद अब यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। जहां फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े ट्राला में डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल है। आगे देखिए तस्वीरें-

auraiya accident: 24 migrant workers dead and 22 have been admitted injured after the truck they were travelling in collided

Recommended Video

      Auraiya Accident: CM Yogi ने किया दो लाख के मुआवजे का ऐलान, घायलों को 50 हजार | वनइंडिया हिंदी

      शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में अब-तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।

      auraiya accident: 24 migrant workers dead and 22 have been admitted injured after the truck they were travelling in collided

      हादसा औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला जा रहा है। डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।

      auraiya accident: 24 migrant workers dead and 22 have been admitted injured after the truck they were travelling in collided

      हादसे में मरने वालों में राहुल पुत्र विभूति निवासी गोपालपुर थाना पिंडा जोरा झारखंड, नदकिशोर, कनी लाल पिंडा जोरा झारखंड, केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बारा चट्टी बिहार, अर्जुन यादव, राजा गोस्वामी, मिलन निवासी पश्चिम बंगाल, गोवर्धन पुत्र गोरांगो, अजीत पुत्र अमित निवासी पशिम बंगाल, चन्दन राजभर, नकुल महतो, सत्येंद्र निवासी बिहार, गनेश निवासी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, उत्तम, सुधीर निवासी गोपालपुर, डॉक्टर मेहती, मुकेश, सोमनाथ गोस्वामी आदि शामिल हैं।

      auraiya accident: 24 migrant workers dead and 22 have been admitted injured after the truck they were travelling in collided

      प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद चीख पुकार ने सभी को अपनी ओर खींच लिया। लोग जब मतदूरों को निकाल रहे थे तो फंसे हुए लोग अपने बचाव के लिए गुहार लगाते हुए दिखाई दिए। घटनास्थलपर चारों ओेर खून ही खून फैला था।

      auraiya accident: 24 migrant workers dead and 22 have been admitted injured after the truck they were travelling in collided

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+