Assam Assembly Election 2021: राजनाथ सिंह असम में आज 4 रैलियों को करेंगे संबोधित

गुवाहटी। असम में विधनासभा चुनाव की उल्टी गिनती चालू है, सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इसी क्रम में आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। राजनाथ सिंह की दो रैली गोहपुर है, जो कि चाय के बागान के लिए मशहूर है, जबकि ये जगह 'भारत छोड़ो आंदोलन' से भी जुड़ी रही है। तो वहीं सदरू चाय एस्टेट में रक्षा मंत्री भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि डरगांव में रक्षा मंत्री भाजपा के असम सहयोगी एजीपी उम्मीदवार भाबेंद्र नाथ भाराली को वोट देने के लिए जनता से अपील करेंगे। कुल मिलाकर आज राजनाथ सिंह 4 रैलियां करेंगे।

राजनाथ सिंह असम में आज 4 रैलियों को करेंगे संबोधित

मालूम हो कि असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण की वोटिंग 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं।

साल 2016 में पहली बार खिला था कमल

इस वक्त असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल हैं। साल 2016 के चुनाव में पहली बार यहां कमल खिला था। सोनोवाल की अगुवाई में बीजेपी ने यहां 15 साल से राज कर रही कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बीजेपी को चुनावों में 60 सीटें मिली थीं तो वहीं कांग्रेस को केवल 26 सीटों पर संतोष करना पड़ा था, जबकि भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद ने 14 सीटें हासिल की थीं।

अमित शाह आज से असम और बंगाल के दौरे पर

जहां राजनाथ सिंह आज असम में रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अपना चुनावी अभियान शुरू कर रहे हैं। अमित शाह आज से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इन दो दिनों में अमित शाह दोनों राज्यों में कई जगह पर रोड शो और चुनावी रैलियां करेंगे तो वहीं 16 मार्च को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी असम में चुनावी जनसभा करेंगे। यही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी असम में चुनावी प्रचार में जुटी हैं।

सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस: स्मृति ईरानी

असम में शनिवार को अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी करार दिया। मारियानी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं है इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि राज्य के विकास के लिए वो सभी कमल का ही बटन दबाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+