MP: बेरोजगार पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, नर्स बनते ही प्रेमी के साथ रहने लगी, सुर्खियो में अब ये कहानी
Anuppur News:
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से उत्तर प्रदेश की ज्योति मौर्य की तरह एक मामला सामने आया है। यहां भी एक पति बैंक से लोन लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया है। पत्नी जब नर्स बन गई तो उसने उसे छोड़ दिया। अब पति उसे वापस पाने के लिए गुहार लग रहा है।
जानकारी अनुसार मीनाक्षी का कहना है कि उसे कोई और मिल गया है और अब पति जोहन भरिया को दूसरी लड़की से शादी कर लेना चाहिए। ऐसे में पति जिला कलेक्टर के पास पहुंचा और मीनाक्षी को वापस पाने के लिए गुहार लगा रहा है। जोहन का कहना है कि उसने बैंक से लोन लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया और जब वह नर्स बन गई तो वह उसे पहचानने से भी इंकार कर रही है।

जोहन का कहना है कि उसकी पत्नी पढ़ने में होशियार थी ऐसे में उसने एक लाख 15 हजार रुपए का कर्ज करके उसे जीएनएम की पढ़ाई कराई। यहां तक की उसने अपना बीमा का भी पैसे लगा दिया। लेकिन जब मीनाक्षी नर्स बनी तो उसने पहचानने से भी इंकार कर दिया। कहती है कि उसकी जिंदगी में अब कोई और आ गया है और तुम कोई और लड़की से शादी कर लो।
जोहन ने बताया कि मीनाक्षी पहले से विवाहित थी और अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई। घर वालों का दबाव था इसी कारण दोनों ने बिना किसी को बताए मंदिर में शादी कर ली। इससे बाद हम दोनों के बीच एक बच्ची भी हुई। मीनाक्षी को पढ़ने का शौक था और वह एंट्रेंस परीक्षा निकालना चाहती थी।
जोहन के अनुसार मीनाक्षी की जीएनएम की पढ़ाई कराने के लिए उन्होंने हर मुमकिन कोशिश की। उन्होंने अपनी बीमा पॉलिसी का भी वह पैसा मीनाक्षी पर खर्च किया। चयन होने के बाद मीनाक्षी खंडवा जिला अस्पताल चली गई। इसके बाद उसने मिलने से भी इंकार कर दिया और अपने मायके में रहने लगी।
जोहन के अनुसार वह नौकरी के कारण गुजरात चले गए और अपनी बेटी को भी साथ ले गए। इसी दौरान मीनाक्षी, उसका भाई अमित और एक युवक आया और बच्ची को छीन कर ले गए। इस दौरान तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं मीनाक्षा ने कहा कि उसने किसी से एक लाख 50 हजार का कर्ज लिया था और अब वह उसी के साथ रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications