MP: फेसबुक पर दोस्ती के बाद वीडियो कॉलिंग से खींचे लड़की के अश्लील फोटो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग खेल
Anuppur News:फेसबुक पर दोस्ती के बाद वीडियो कॉलिंग के दौरान एक लड़की के अश्लील फोटो ले लिए गए और फिर फर्जी फेसबुक आईडी से ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हुआ। लड़की पुलिस की शरण में पहुंची। यह मामला अनूपपुर जिले का है।
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सोशल मीडिया पर लड़की को फंसाकर उसके अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीड़िता पुलिस थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी पुष्पकर शुक्ला को पांच वर्षों से जानती है। दोनों फेसबुक के माध्यम से बातचीत करते थे। जिसके बाद आरोपी के पिता का ट्रांसफर रीवा हो गया। आरोपी पुष्पकर शुक्ला पीड़ित से वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील फोटो मांगता था। कई बार पीड़िता ने अश्लील फोटो उसे सेंड कर। उसके बाद आरोपी न्यूड फोटो की मांग करने लगा। नहीं देने पर उसके अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

पीड़िता के अनुसार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील तस्वीर उसके दोस्तों को भेजता था। इसी से परेशान होकर पीड़ित शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने आईटी एक्ट एवं विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications