MP election 2023: ‘वो मिस गाइडेड मिसाइल है', सीएम शिवराज सिंह ने किसके लिए और क्यों कही ये बात?

MP election 2023: मप्र विधानसभा चुनाव की तिथि करीब आते ही सियासी बयानबाजी चरम पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'मिस गाइडेड मिसाइल' बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। कांग्रेस ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया।

बेरोजगारी भत्ता की जगह पर बकरी चराने की योजना बनाई। साथ ही कोतमा विधायक पर निशासना साधते हुए कहा कि जनता को अगर आंख उठा कर भी देखा तो मामा चुप नही रहेगा मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा हैं।

mp-election-2023-rahul-gandhi-is-a-miss-guided-missile

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम मिस गाइडेड मिसाइल हैं। कहते कुछ और करते कुछ हैं, इन्होंने महिलाओं की बेइज्जती की एवं सारी योजनाएं बंद कर दी थी। मेरी लाडली बहने को अब जो 21 साल की है उन्हें अभी तक लाभ नही मिलता था अब उन आविवाहित को भी इस योजना का लाभ मिलेगा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी तक लगभग 1 करोड़ 32 लाख महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है और जो बहना अभी बाकी है उन्हें भी अगर भाजपा की सरकार आई तो उन्हें भी ये लाभ मिल सकेगा और ये योजना लगभग 1करोड़ 50 लाख मेरी बहनो को इसका लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अनूपपुर जिले की दो विधानसभा अनूपपुर के चचाई एवं विधानसभा कोतमा के बिजुरी में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। साथ ही भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर मारने की बात कह रहें है वह इस बात को याद रख ले कि हमारे जनता या कार्यकताओं को अगर आंख उठा कर भी देखते हैं तो आप का मामा चुप नही रहेगा मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है।

मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करते हुए कहा की अपने विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को बताए एवं कहा की कमलनाथ सरकार में आए तो यह सभी योजनाएं बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री ने अनूपपुर जिले में 10 सीएम राइज स्कूल खोलने की बात कही हैं। उन्होने कहा की कांग्रेस दोहरे चरित्र वाली पार्टी हैं। कांग्रेस ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया। बेरोजगारी भत्ता की जगह पर बकरी चराने की योजना बनाई। नीतीश कुमार ने मां बहन के बारे में क्या बोला? दिल्ली में यह युद्ध उद्योगपतियों का विरोध करते हैं जबकि उद्योगपति कमलनाथ को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बना देते हैं ,यह भ्रष्टाचार की बात करते हैं और छत्तीसगढ़ के सबसे भ्रष्ट भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी एवं उनकी टीम मिस गाइडेड मिसाइल है। इन्होंने महिलाओं की बेइज्जती की एवं सारी योजनाएं बंद कर दी थी।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+