MP election 2023: गोंगपा ने पुष्पराजगढ़ से ललन सिंह परस्ते को दूसरी बार बनाया उम्मीदवार
MP election 2023: एमपी के अनूपपुर जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए जारी दूसरी सूची में 15 नाम की घोषणा की हैं। जिसमें अनूपपुर जिले की सुरक्षित सीट पुष्पराजगढ़ से ललन सिंह परस्ते को दूसारी बार उम्मीदवार बनाया है।
इसी तरह से शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा से पुरुषोत्तम सिंह जैतपुर से सुंदर सिंह मरावी एवं उमरिया के मानपुर से राधेश्याम कड़िया को चुनाव मैदान में उतारा हैं।

गोंगपा ने पुष्पराजगढ़ से ललन सिंह परस्ते को दूसारी बार भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया हैं। ललन सिंह परस्ते कई लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहें हैं। इन्होंोने गोंगपा में सबसे पहले गोंडवाना महासभा में कई वर्षो तक कार्य करने के बाद गोंगपा के जिला महासचिव पद पर कार्य करते हुए वर्ष 2020 में जिला अध्यक्ष का दायित्वह मिला। वर्तमान समय गोंगपा के प्रदेश सदस्यरता प्रभारी पर का दायित्वग निभा रहें।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications