MP election 2023: अनूपपुर से मंत्री बिसाहूलाल, कोतमा से बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र
MP election 2023: अनूपपुर विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को अनूपपुर जिले की दो विधानसभाओं पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन जमा कराया।
अनूपपुर विधानसभा से प्रदेश शासन के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मूर्हत के हिसाब से नामांकन भरा। कोतमा विधानसभा से भाजपा के दिलीप जायसवाल, कांग्रेस के सुनील सर्राफ ने कोतमा रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कराया।
निर्वाचन आयोग ने 09 अक्टूबर को निर्वाचन की घोषणा की थी। जिसमें 21 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के बाद विधानसभा निर्वाचन में अभ्यर्थी 21 से 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। 23 अक्टूबर को तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म भरे गए।

विधानसभा अनूपपुर (अ.ज.जा.) के लिए भारतीय जनता पार्टी से बिसाहूलाल सिंह ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88-पुष्पराजगढ़ से संबंधित नामांकन फार्म भरने की जानकारी निरंक है।
आपको बता दें कि बिसाहूलाल सिंह चार दशकों से कांग्रेस से जुड़े थे। लेकिन 2020 उपचुनाव में पाला बदला और बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर जीत का परचम लहराया। उन्होंने विश्वनाथ सिंह को 35 हजार से अधिक मतों से हराया था। भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications