MP chunav 2023: 'हीरा' के लिए वोट मांगने अनूपपुर पुष्पराजगढ़ पहुंचे सीएम शिवराज, कांग्रेस के जीतने पर बताई बड़ी

MP chunav 2023: एमपी में अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ मेरे मन में बसता है और इसके विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा, मेरी जिंदगी का लक्ष्य आपकी जिंदगी बदलना है। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं, आप सब मेरा परिवार हैं" बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लीलाटोला गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पर कहा कि बहुत ढूंढ ढ़ाण के हीरा को लाए हैं, हीरे की चमक बरकरार रखें। मुख्यमंत्री ने योजनाओं पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी मुख्यमंत्री ने कभी पैसे डाले थे क्या। शिवराज सिंह अपने बहनों का भाई है। सरकारी कर्मचारियों की तरह हर महीने की तरह बहनों के खाते में पैसा देता रहूंगा। बहनों को छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

MP-chunav-2023-CM-Shivraj-reached-Anuppur-Pushprajgarh

हमारा संकल्प है हर महीने तीन हजार देने का। चुनाव के बाद छूटे हुए बहनों के नाम फिर से जोड़े जाएंगे। बहनों को पैसा मिलने के बाद घर में सम्मान बढ़ा है। कमलनाथ हमेशा पैसे के लिए रोते रहते थे। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद जिन्होंने घर-घर राशन और पानी की व्यवस्था की। जिन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला वह परेशान ना हो, मैं मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना लाया हूं। बहनों को लखपती बनायेंगे दस हजार होगी महीनें में बहनों की आमदनी। प्रदेश में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सीएमराईज स्कूल बनवा रहा हूं। कमलनाथ लेपटाप, साईकिल के पैसे खा गये। इंजीनियरिंग,आईटीआई, डाक्टर जैसे उच्च शिक्षा के सभी का फीस मामा देंगा। तेंदू का पत्ता अब सरकार नहीं तोड़ेगी बल्की ग्राम सभा के माध्यम से तोड़े जायेंगे।

प्रियंका वार्डरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तुम क्या जानो नंगे पैर चलने वालों का दर्द। उन्होंएने कहा कि मेरी जिन्दगी लक्ष्य आपकी जिन्दगी बदलना। हवाई जहाज से बुजुर्गों को तीरथ करवाने का योजना बनाऊंगा। अगर प्रदेश मे कांग्रेस जीती तो सारी योजना बन्द कर देगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी मेरा श्राद्ध कर रहे हैं शायद उन्हें पता नहीं कि मैं राख के ढेर से भी जिंदा हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हमने हीरा खोज कर निकाला है हीरा जीतेगा तो भाजपा की सरकार बनेगी, यदि कांग्रेस जीती तो सभी योजनाएं बंद कर देगी जैसे कि पूर्व में कमलनाथ की सरकार ने किया था अनेक योजनाओं को बंद करके जनता के साथ विश्वासघात किया।

मुख्यमंत्री ने पुष्पराजगढ़ के जोहिला नदी से लिफ्टिंग के माध्यम से पानी लाने का योजना बनाने, लीलाटोला और सरई हाईस्कूल के साथ-साथ महाविद्यालय खोला जायेगा। फुटबाल एकेडमिक बनाया जायेगा। इसलिए पुष्पराजगढ़ से हीरा को विजयी बनाये।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला अनूपपुर, मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+