Anuppur News: अमरकंटक में ग्रामीणों ने पीएचडी छात्रों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रॉड-डंडे से हमला, कई घायल

Anuppur News: अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के छात्रों की स्थानीय ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है। मारपीट में पांच छात्रों को गंभीर चोटें आईं। वहीं 10 से 12 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।

छात्रों को अमरकंटक थाने ले जाया गया है, जहां छात्रों के बयान के आधार पर आरोपित परमेश्व र, गजेन्द्र एवं राजू के विरूध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस जांच के बाद की कार्रवाई की बात कहीं हैं।

बताया गया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक थाना अंतर्गत लालपुर गांव में साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र बाजार आते हैं। पीएचडी के छात्र विकास सिंह और साथी विश्वविद्यालय की तरफ आ रहे थे। तभी बाजार में ग्रामीणों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

Dispute-between-engineering-students-in-Amarkantak

जिसके बाद विश्वविद्यालय के कई छात्र घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रों को ग्रामीणों को लगा की छात्र उन्हें मारने के लिए आ रहे हैं। इसी गलतफहमी में लगभग 40 से 50 ग्रामीण हाथ में रॉड, डंडे लेकर इकट्ठा होकर छात्रों पर हमला करते हुए छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। जिसमें कौशल रजक, दिव्यांश और विनय के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों ने छात्रों के ऊपर पत्थर भी बरसाए। विवाद का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का समझाते हुए छात्रों को अमरकंटक थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से कहा की विश्वविद्यालय इस पर कुछ भी नहीं कर सकता यह विश्वविद्यालय के बाहर की घटना है। जबकि छात्रों का कहना है कि ग्रामीणों ने विश्वविद्यालय के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। जिस पर सैकड़ों की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए और घटनास्थल के समय मौजूद गार्ड पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के बाहर रह रहे छात्रों के साथ भी ग्रामीण मारपीट करने लगे। जिसके बाद बाहर रह रहें छात्रों को विश्वविद्यालय के अंदर बुला लिया गया और मांग हैं की अब विश्वविद्यालय प्रशासन बाहर रह रहे छात्रों को सुरक्षा दें।

कुलपति के विरोध में लगे नारे
मारपीट के बाद आक्रोशित छात्रों ने देर रात तक छात्रों का प्रदर्शन करते हुए कुलपति के विरोध में नारे लगाए। जिसके बाद प्रॉक्टर बोर्ड और रजिस्ट्रार मौके पर पहुंच कर समझाई दी। गार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्र अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया। वहीं पांच छात्रों की शिकायत पर 3 ग्रामीणों परमेश्व र,गजेन्द्र और राजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+