Diwali का त्यौहार छोड़ सड़क बनाने की डिमांड, अनूपपुर के ग्रामीणों ने वोटिंग के पहले दी यह धमकी
Anuppur news: पूरे देश में जहां एक ओर लोग धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाने में मशगूल थे तो वहीं अनूनपुर जिले के एक गांव ग्रामीण चुनावी उत्सव में चेतावनी देने एकजुट हुए। बदहाल सड़क की वजह से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए मतदान के बहिष्कार का ऐलान कर दिया।
जानकारी के अनुसार जिले के डूमरकछार गांव के जनजातीय आविवासी बस्ती में सड़क नहीं होने से लोग परेशान हैं। तीन बार सड़क बनाने को टेंडर पास हो चुका है, लेकिन अब तक गांव में सड़क का नाम ओ निशान नहीं है। इससे नाराज ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।

सड़क बनाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सीएम इंफ्रा के तहत तीन बार टेंडर हो चुके है। बैगा बस्ती तक जाने वाली रोड को वन विभाग बनने नहीं दे रहा है। बताया गया कि ग्राम पंचायत को भू अधिकार मिलने के बाद वन विभाग ऑनलाइन आवेदन करने का रोड़ा कर रहा है। वहीं ग्रामीणा हाथों में डीएफओ का गुंडा राज बंद करो की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। फिलहाल, इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी का बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications