MP chunav की वोटिंग के पहले अनूपपुर में पूर्व MLA और कई कांग्रेसियों की आई शामत, पार्टी ने निकाला

MP chunav: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अनूपपुर जिले कोतमा विधानसभा में भाजपा का प्रचार करने पर पूर्व विधायक सहित 8 पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की है। पार्टी ने सभी को बाहर का रास्ता दिखाया है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा बुधवार को जारी निष्कासित पत्र जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें लिखा हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तथ्यात्मक रूप से जानकारी मिली है कि आप सभी अधिकता कांग्रेस उम्मीदवार की विरुद्ध भाजपा से मिलकर पार्टी विरोधी गतविधियों संलिप्त हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

MP-Chunav-former-MLA-with-Congressmen-party-expelled

कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित किये गए लोगों में सबसे बड़ा नाम पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल का हैं जो लगातार पार्टी विरोधी गतविधियों में शामिल रहें हैं। इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगलदीन साहू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, अशोक त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बिजुरी राकेश शुक्ला गर्गू जेपी श्रीवास्तव शामिल है।

बताया जाता है कि चुनाव में टिकट वितरण के वक्त से ही ही पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसियों की अनूपपुर में भूमिका संदिग्ध नजर आ रही थी। उनके खिलाफ पहले हुई शिकायतों पर मुख्यालय स्तर से चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके चुनाव प्रचार में हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। नतीजतन अब पूर्व विधायक समेत आठ कांग्रेसियों को पार्टी सदस्यता से हाथ धोना पड़ा।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+