Anuppur News: अनूपपुर में पुलिस से अड़ीबाजी करना पड़ा महंगा, माफिया के घर पर चला बुलडोजर
Anuppur news: एमपी के अनूपपुर में भू-माफिया को पुलिस से पंगा लेना महंगा पड़ा। दीपक सिंह नाम के शख्स ने पुलिस कॉन्स्टेबल से बदसलूकी की थी। नौबत हाथापाई की तक आ बनी। किसी तरह कॉन्स्टेबल ने जान बचाई और मामले की शिकायत अपने वरिष्ठ अफसरों को दी।
घटना के बाद आरोपी गायब हो गया था। जब मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि दीपक सिंह ने शासकीय बेशकीमती भूमि पर कब्ज़ा किया हैं। उसके खिलाफ कई और शिकायतें रही हैं। पुलिस कॉन्स्टेबल से झगड़ा कर गुंडागर्दी करने वाले आरोपी की कुंडली भी खंगाली गई।

प्रशासन के राजस्व विभाग का रिकॉर्ड चेक करने पर श्रमिक नगर में दिनेश सिंह द्वारा अवैध कब्ज़ा करना पाया गया हैं। संबंधित भूमि राजस्व रिकॉर्ड में प्रशासन के नाम पर दर्ज थी। जिस पर मकान बना लिया गया था। दल-बल के साथ पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देने हुए अवैध अतिक्रमण के हिस्से को जमीदोज कर दिया। जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख रुपये बताई जा रही हैं।
कोतमा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्ज़ाधारी या अपराधिक किस्म के किसी भी व्यक्ति के मंसूबे कामयाब होने नहीं दिए जाएंगे। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली हो, अनाधिकृत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उससे सख्ती से निपटा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications