Anuppur news: 'खाना खा रहे थे ..', मैडम आई फिर दे दना-दन, अनूपपुर आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का आरोप

Anuppur Tribal Girls Hostel: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में आदिवासी छात्रावास में जमकर हंगामा हुआ। यहां रहने वाली छात्राओं ने अधीक्षिका पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। इस घटनाक्रम के तूल पकड़ते ही प्रिंसिपल ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया हैं। सहायक आयुक्त ने भी जांच कर कार्रवाई की बात कही हैं।

बताया गया कि जिले के पुष्पराजगढ़ विकास खंड मुख्यालय में संचालित कन्या शिक्षा परिसर आवासीय छात्रावास में घटना हुई। छात्राओं ने बताया कि वह खाना खाने के लिए जा रहीं थी। तभी अधीक्षिका सुनैना परस्ते आई और ताबड़तोड़ बिना किसी वजह के छात्राओं के साथ मारपीट करने लगी।

उसके बाद छात्राएं खाना छोड़ कर उठ गई और रोने लगी। पूरे हॉस्टल में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद से बच्चियों ने खाना नही खाया और भूखे पेट ही डरी सहमी अपने बिस्तर में पड़ी हुई है। बच्चियों को मनाने में विद्यालय प्रशासन जुटा हुआ हैं। वहीं छात्राओं ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं हैं इसके पहले भी अधीक्षिका द्वारा प्रताडित किया जाता रहा हैं।

anuppur-tribal-girls-hostel-students-madam-scolded

वहीं इस पूरे मामले में सहायक आयुक्त सरिता नायक ने कहा कि छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं। इस पूरे मामले की वस्तु स्थिति के जानने के लिए प्राचार्य से जानकारी मांगी गई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्लाा, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+