Anuppur News : सांसद हिमाद्री सिंह के घर में घुसे चोर, सोने चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी
Anuppur News : मध्यप्रदेश में अब तो सांसदों के घर भी सुरक्षित नहीं है। बैखौफ चोरों से सांसद और विधायक के बंगले भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही चोरी की एक घटना जिले के राजेन्द्रग्राम से सामने आई है। जहां अनूपपुर- शहडोल सांसद के घर के अलमारी में रखे लाखों के जेवरात चोरी हो गई। बीते 2 महीने बीत जाने के बाद इस चोरी का पता चला तब घटना की शिकायत की गई। राजेन्द्र ग्राम पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

अनूपपुर- शहडोल संसद हिमाद्री सिंह के अनूपपुर जिले के राजेंद्रगाम स्थित घर में रखे आलमारी से अज्ञात चोरों ने चांदी-सोने के आभूषण सहित सोने चांदी के बर्तन भी उठा ले गए है। 2 महीने तक किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। दिल्ली से वापस लौटी सांसद 18 नवंबर को एक फंक्शन में शामिल होने के लिए आलमारी में राखी ज्वेलरी को लेने गई तो देखा कि उनके आभूषण गायब है। चोरी गए आभूषण की तलाश के बाद भी जब सोना चांदी के जेवर नहीं मिलने पर उनके पति नरेंद्र मरावी ने घटना की शिकायत राजेन्द्रग्राम थाने में की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस चोरी के शक की सुई उनके घर में रहने वाले कर्मचारियों और नौकरी करने वालों के ऊपर घूम रही है।
बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में सांसद हिमाद्री सिंह आलमारी को खुला छोड़कर दिल्ली चली गई थी। दिल्ली सफर से वापस लौटने के बाद अलमारी में जेवर के डिब्बे से चांदी सोने के आभूषण और सोने चांदी के बर्तन गायब थे। चोरी गए सामानों में चांदी का एक गिलास, एक नग चांदी का चम्मच सहित चांदी की एक कटोरी, सोने के दो हार,सोने की लकेट,सोने की 3 अंगूठी, सोने की 2 चेन, एक घड़ी लगभग 10-11 तोले सोने कुल कीमत लगभग दो लाख 50 हजार रुपये है। दयावती मरावी, एसआई थाना राजेन्द्रग्राम ने जानकारी दी है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications