Anuppur News: 16 साल के नाबालिग का किडनैपिंग माइंड, 6 साल के बच्चे का किया अपहरण, फिर ऐसे खुला राज
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर के कोतमा थाना अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिग ने परिवार के ही 6 वर्षीय लड़के का अपहरण कर परिजनों से फिरौती भी मांगी हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतमा थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने अपहरित लड़के को बरामद करते परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार नाबालिग ने पैसे के लालच में लड़के को अपहरण किया था। परिजनों ने अपनी शिकायत वापस लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया। जानकारी अनुसार कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पचखूरा के 16 वर्षीय किशोर अपने परिवार के 6 वर्षीय लड़के को लेकर कोतमा वार्ड 7 बनिया टोला बर्थडे पार्टी में गया था।

इसके बाद नाबालिग ने बच्चे का अपहरण कर फिरौती की मांग की। 6 वर्षीय बच्चे के परिजनों को मैसेज कर एक लाख की फिरौती मांगी। इसकी शिकायत परिजनों ने कोतमा थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को छुड़ाते हुए परिजनों को सौंप दिया।
कोतमा थाना प्रभारी सुंद्रेश मरावी ने बताया कि लड़का नाबालिग है, उसने एक दिन पहले एक नया सिम खरीदा था। रिश्तेदार के 6 वर्षीय लड़के को उसने बर्थडे पार्टी के बहाने घर से लेकर गया और नई सिम से लड़के के घर में मैसेज करवाया और एक लाख की मांग की। जान से खत्म कर देने की बात कही। कुछ देर बाद मोबाइल को बंद कर दिया। इसकी शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। जब किशोर ने मोबाइल को चालू किया। इसके बाद निगवानी के पास उसका मोबाइल लोकेशन मिला। जहां से लड़के को बरामद कर लिया, उसके बाद परिजनों ने शिकायत करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि एक ही परिवार के हैं, इसलिए उन्होंने शिकायत नहीं की।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications