Anuppur News: किराना व्यापारी के घर घुसे लुटेरे, बंदूक अड़ाई तो बेटे ने दिया करारा जबाव, CCTV में कैद आरोपी
Anuppur News: अनूपपुर जिले में पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों और लुटेरे के हौसले बुलंद होते जा रहें हैं। कोतमा नगर में दो-तीन माह से लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं। पुलिस को पकड़ने में सफलता नहीं मिल रही हैं।
कोतमा के वार्ड क्रमांक 6 में किराना व्यापारी मोहम्मद सफी अहमद के आवास में अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटने का असफल प्रयास किया। लुटेरे और पुत्र मोहम्मद उमर के बीच हाथापाई करते हुए उमर बाहर आकर पुलिस को सूचना दी, इस दौरान पीछे के रास्ते घर से भाग गए।

जानकारी के अनुसार थाना कोतमा मुख्यालय में रात को किराना व्यापारी मोहम्मद सफी अहमद के आवास में घुसकर अज्ञात चार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटने का असफल प्रयास किया। मोहम्मद सफी के पुत्र मोहम्मद उमर ने बताया कि पिता शादी के मामले में घर से बाहर गए हुए थे।
आगे बताया कि घर पर मैं और मेरी पत्नी और बहन घर में सो रहे थे तभी रात्रि के 1:45 बजे पर दो अज्ञात लुटेरे बंदूक मेरे सीने पर अडा कर पिताजी के कमरे की चाबी मांगने लगे उन्हें चाबी देने के लिए आगे बढ़ा और मौका पाते ही लुटेरे पर हमला कर दिया और हम सब बाहर की ओर भाग कर घटना की सूचना आस-पड़ोस के लोगो सहित पुलिस को दी। इस दौरान लुटेरे पीछे के रास्ते घर से भाग गए।
पुलिस रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया, जहां लुटेरो द्वारा पिस्टल एवं जूते छोड़कर भाग गए। घटना को लेकर नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications