हेलमेट पहनकर भैंसे पर बैठा यूट्यूबर, बाजार में घूमते हुए बनाया Video, मिला सबक, दोबारा नहीं करेगा ऐसी गलती

Amroha UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक यूट्यूबर ने हेलमेट लगाकर भैंसे पर बैठकर वीडियो बनाया। वैसे पर बैठकर बाजार में घूमते हुए वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले में शांति भंग की आशंका में यूट्यूबर का चालान कर दिया गया था।

यूट्यूबर को गिरफ्तार करने के बाद यह जानकारी जब लोगों तक पहुंची थी तो लोग कोट पुलिस चौकी पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। अब हंगामा का वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

youtuber-ne-bhains-par-banaya-video

इस मामले में यूट्यूबर और उसके चार दर्जन से अधिक सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला पिछले महीने 18 अक्टूबर का है। दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के वन ब्लॉक में रहने वाला रिहान नामक एक यूट्यूब 18 अक्टूबर को अमरोहा में अपने रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।

इसी दौरान वह रात्रि में एक भैंसे पर हेलमेट लगा कर बैठा और फिर भैंसे की सवारी करते हुए वह घूमने निकल पड़ा। बाजार से घूमते हुए जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा तो वहां पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला था।

हंगामा करने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और मौजूद भीड़ को वहां से हटाने के लिए पुलिस द्वारा लाठी भांजनी पड़ी थी। उसे दौरान पुलिस ने यूट्यूबर को पदकर शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया था। इसी मामले में पुलिस द्वारा पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

देखें Video-

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस द्वारा यूट्यूबर रिहान और उसके साथी अयान सहित करीब चार दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में दरोगा सुधीर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+