UP News: पत्नी के सामने प्रेमिका को वीडियो कॉल, बनाता था अप्राकृतिक संबंध, पति ने पार की क्रूरता की सारी हदें
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसका पति उसके सामने ही अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता है।
इतना ही नहीं पत्नी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि उसका पति उसके साथ अब प्राकृतिक दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट किया और घर से बाहर निकाल दिया।

महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति उसकी हत्या करने के बाद अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। मामले में पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव का है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी शादी कुछ साल पहले अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी।
उसने बताया की शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला और दोनों को तीन बच्चे भी हुए। महिला का आरोप है कि अब कुछ माह से उसका पति किसी दूसरी महिला से फोन पर बात करता है और वह इस वीडियो कॉल भी करता है।
उसके और बच्चों के सामने ही वह लाउडस्पीकर तेज कर देता है। विरोध करने पर बच्चों और महिला को भी उसने मारा पीटा। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ कई बार प्राकृतिक संबंध भी बनाया और विरोध करने पर मारता पीटता रहा।
पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत किया तो परिवार परामर्श केंद्र के समझाने के बाद दोनों फिर एक साथ रहने लगे। महिला ने कहा कि उसके बाद फिर उसका पति प्रेमिका से अश्लील बात करता है। एक दिन वह बात कर रहा था। पीड़िता जब उसे मना करने पहुंची तो वह उसके साथ मारपीट किया और उसे और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। मौजूदा समय में महिला अपने मायके में रह रही है।












Click it and Unblock the Notifications