Amroha में सिनेमा हॉल का लेंटर गिरने से 9 मजदूर दबे, दो मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत
Amroha Wall Collapsed: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आई है। यहां माध्व सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार तोड़ते वक्त लेंटर गिर गया। इस हादसे में 09 मजदूर लेंटर के नीचे दब गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया। गंभीर रूप से घायल सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सात मजदूरों को इलाज चल रहा है। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

इसके अलावा हादसे में घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसे अमरोहा जिले के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल का है। ऐसा बताया जा रहा है कि माधव सिनेमा हॉल की मरम्मत का काम चल रहा था। क्योंकि, हॉल पूरी तरह से जर्जर हो गया था।
Recommended Video
बिल्डिंग के कुछ हिस्सों को गिरा दिया गया था, जबकि कुछ हिस्से गिराए जा रहे थे। साथ ही, नया निर्माण भी चल रहा था। रविवार सुबह 11 बजे के आसपास मजदूर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे, तभी लिंटर भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। मजदूरों को वहां से भागने तक का भी मौका नहीं मिल पाया।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इस हादसे में 9 मजदूर दब गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों का नाम यासीन और रफीक है। दोनों ही अमरोहा के काली पगड़ी के रहने वाले हैं। सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल जेसीबी के द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि यह सिनेमा हॉल अमरोहा सिटी के रहने वाले कमलेश चंद अग्रवाल है। पिछले तीन महीने से सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा था। सिनेमा हॉल को तोड़ने और नए निर्माण करने के लिए जहीर नाम के ठेकेदार को काम सौंपा गया था।
इस मामले में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने की बात कही है। साथ ही बिल्डिंग निर्माण की अनुमति ली गई थी या नहीं इसकी जांच कराने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications