अमरोहा: स्कूल से आकर खेलते-खेलते घर में घुस गए बच्चे, दबंग पड़ोसी ने बुरी तरह पिटाई कर पेड़ से बांधा

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दो मासूम बच्चों पर अत्याचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो मासूम बच्चों की जमकर पिटाई की गई और उन्हें पेड़ से बांधकर रखा गया। मासूम बच्चों का गुनाह सिर्फ इतना था कि वे खेलते-खेलते उसके घर के अंदर दाखिल हो गए थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Two innocent children brutally beats in Amroha

जानकारी के मुताबिक, घटना अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम की है। पथरा मुस्तकम गांव निवासी दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों खेलते-खेलते पड़ोसी विजय सिंह के घर पहुंच गए। अपने घर में घुसे बच्चों को देख विजय आग बबूला हो गया। विजय ने बच्चों की जमकर पिटाई कर दी और इसके बाद दोनों बच्चों को पेड़ से बांध दिया।

पेड़ से बंधे बच्चों की गांव के ही एक युवक ने वीडियो बना ली। इस घटना की जानकारी जब बच्चों के परिजनों को हुई, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें मुक्त कराया। परिजनों ने रहरा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दे दी है। गुरुवार की इस घटना में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। दोनों ही बच्चे चौथी क्लास के छात्र बताए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+