दिल्ली-यूपी में 16 जगह NIA की टीम ने मारा छापा,आतंकी होने के शक में पांच गिरफ्तार

Amroha News (अमरोहा)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 16 ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में कई संदिग्धों को एनआईए के टीम ने गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्धों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

दिल्ली और यूपी के ठिकानों पर मारा छापा

दिल्ली और यूपी के ठिकानों पर मारा छापा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जाफराबाद, सीलमपुर और यूपी के अमरोहा में ISIS मॉड्यूल से जुड़े ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है। सर्च ऑपरेशन में NIA के अलावा उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिज्म की टीम भी शामिल है। बता दें कि ISIS के नए मॉड्यूल 'हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम' से जुड़े ठिकानों की जांच की जा रही है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने अमरोहा से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। करीब 10 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। NIA इस मामले पर शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

पुलिस का भी लिया गया सहयोग

पुलिस का भी लिया गया सहयोग

बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एटीएस की टीम एसपी डॉक्टर विपिन टाडा से मिली तथा सैदपुर इम्मा में शहीद अहमद के घर छापा मारने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया। सबसे पहले टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शाही चबूतरा, जामा मस्जिद व इस्लाम नगर में छापा मारा। बताया जा रहा है कि यहां से टीम किसी को साथ नहीं ले गई। उसके बाद गांव सैदपुर इम्मा में शहीद के घर छापा मार।

आतंकी को पिस्टल बेचने में सामने आया था नाम

आतंकी को पिस्टल बेचने में सामने आया था नाम

शहीद के तीन बेटों अनीस, इदरीस व नफीस को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले डीएनएस कालेज के छात्रों द्वारा आतंकी जमशेद को पिस्टल बेचने वाले प्रकरण का बाद से इन तीनों भाइयों पर टीम की नज़र थी। तीनों भाई वैल्डिंग का काम करने के साथ ही गांव में मजदूरी भी करते हैं। साथ ही जाकिर मूसा से भी इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। अभी स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है।

 पिस्टल और बम मिलने की चर्चा

पिस्टल और बम मिलने की चर्चा

एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र व सैदपुर इम्मा में छापेमारी हुई है। उन्होंने बताया कि एटीएस व दिल्ली पुलिस ने मोहल्ला मुल्लाना जामा मसजिद निवासी मुफ्ती सुहैल को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर टाइमर, पिस्टल, गोला बारूद बरामद किए जाने की चर्चा है। वहीं इरशाद नाम के व्यक्ति को पकड़कर भी पूछताछ हो रही है। अास पास के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+