महान पत्नी के लिए रखना है व्रत..., करवा चौथ पर छुट्टी के लिए कर्मचारी ने लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में करवा चौथ पर एक स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा छुट्टी के लिए लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पत्र में कर्मचारी द्वारा लिखा गया है कि वह करवा चौथ पर पत्नी की सेवा करना चाहता है, ऐसे में उसे एक दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाए।

कर्मचारी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह द्वारा कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए लेटर को पढ़कर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

employee-wrote-letter-for-leave-on-karva-chauth-in-amroha-viral

बताया जा रहा है कि अमरोहा सीएमओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात राजकुमार द्वारा मंगलवार को सीएमओ को एक पत्र लिखा गया। सीएमओ में राजकुमार द्वारा लिखा गया है कि एक नवंबर को करवा चौथ पर्व पर वह पत्नी की सेवा करना चाहता है।

उसने आगे लिखा है कि इससे घर में सुख शांति तथा खुशहाली आती है। उसे महान धर्मपत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखना है। पत्र में कनिष्ठ सहायक का हस्ताक्षर और दिनांक 31 अक्टूबर 2023 दर्ज है। बताया जा रहा है कि राजकुमार के किसी सहयोगी द्वारा ही यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सीएमओ तक पहुंचा। सीएमओ डॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा बताया गया कि एक दिन की छुट्टी के लिए राजकुमार द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया था। उसे आवेदन में करवा चौथ का जिक्र नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी की सेवा करने की बात लिखी गई। इस संबंध में कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+