छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के OSD की बेटी समेत 4 लोग हुए हादसे के शिकार

Uttar Pradesh News (अमरोहा)। यूपी के अमरोहा में हाईवे पर हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के ओएसडी की बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओएसडी की बेटी को मुरादाबाद रेफर किया गया है।

Daughter of OSD of Chhatisgarh CM and four injured in accident

यह हादसा सोमवार दोपहर बाद डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव निलीखेड़ी के पास हुआ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी अमर सिंह की बेटी खुशबू रुद्रपुर से दिल्ली जा रही थीं। जब उनकी कार निलीखेड़ी गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही बाइक के चालक ने अचानक बाइक मोड़ दी। इस बाइक पर गांव नन्हेड़ा निवासी संदीप सवार था। हादसे में संदीप घायल हो गया। कार बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गई।

Daughter of OSD of Chhatisgarh CM and four injured in accident

उसने दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर मंडी धनोरा के गांव हैवतपुर टोनिया निवासी सगे भाई मिलन व निगम सवार थे। दोनो भाई भी घायल हो गए। दोनो बाइक को टक्कर मार कर कार हाईवे किनारे रखे मैकेनिक मेहरबान अली के खोखे को टक्कर मारती हुई पेड़ से जा टकराई। खोखा व उसके बाहर खड़ी चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार में सवार ओएसडी की बेटी खुशबू भी घायल हो गई।

हादसा होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई तथा लोगों ने सभी घायलों को उठाया। पुलिस भी मौके पर आ गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। खुशबू को पहले गजरौला के निजी अस्पताल में तो बाद में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। कार चालक को पुलिस अपने साथ ले गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+