एक रात की दुल्हन: सुहागरात के बाद दूल्हे ने पकड़ा माथा, बोला-वो लगती तो नहीं थी ऐसी

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक नई नवेली दुल्हन की करतूत ने पति और उसके घरवालों के होश उड़ा कर रख दिए। 3 दिन पहले सात फेरों के साथ रचाई गई शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। दरअसल, शादी के तीन बाद ही नई दुल्हन लाखों रुपए और जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गई। सुबह जब दुल्हन घर में कहीं नहीं मिली तब मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित दूल्हे और उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

मामला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के करनपुर गांव का है। 3 दिन पहले एक बिचौलिए ने यहां रहने वाले कोपल सिंह की शादी 70 हजार रुपए में एक अनजान लड़की से करवाई थी। दुल्हन ने अपना नाम निशा बताया था। घर में सब खुश थे, कोपल अपनी नई जिंदगी के ताने-बाने बुन रहा था। गुरुवार सुबह उसकी खुशियां काफूर हो गईं जब वो सोकर उठा। घर में उसकी नई दुल्हन नहीं थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका। कोपल के होश तब उड़ गए जब उसने और उसके घरवालों ने घर में रखी नकदी और जेवरात चेक किए। नई दुल्हन सब लेकर रफूचक्कर हो चुकी थी।

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

अपने साथ हुए इस धोखे के बाद कोपल और उसका परिवार थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप का कहना है कि शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी दुल्हन और शादी कराने वाले बिचौलिए की तलाश की जा रही है। वीडियो और फोटो के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।

दूल्हा बोला- वो लगती नहीं थी ऐसी

दूल्हा बोला- वो लगती नहीं थी ऐसी

पीड़ित कोपल सिंह का कहा कि लड़की तो देखने में ऐसे नहीं लगती थी। उससे बहुत बड़ी गलती हो, उसने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा धोखा होगा। वह इस धोखे को कभी नहीं भूल पाएगा। कोपल ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत उसे निशाना बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+