Amroha: 5 बच्चों की माँ ने प्रेमी संग मिलकर पति को दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट, लाइव वीडियो हुआ वायरल
इस हैरान कर देने वाले इस वीडियो में सिरफिरे आशिक ने पहले तो चाक़ू से गोदकर प्रेमिका के पति की हत्या की और फिर वही चाकू लेकर आसपास खड़े सभी को धमकाने लगा। इस दौरान मृतक की पत्नी भी उसके साथ थी।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक महिला के प्रेमी ने उसके पति की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सिरफिरे आशिक का दिनदहाड़े हत्या के बाद चाकू लेकर लोगों को डराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घेराबंदी के बाद आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

5 बच्चों की माँ ने प्रेमी संग मिलकर पति को उत्तरा मौत के घाट
बता दें कि पूरा मामला अमरोहा सदर कोतवाली के इस्लामनगर का है। यहां रहने वाले कॉर्पोरेटर चाँद और उसकी पत्नी मेहराज अपने 5 बच्चों के साथ रहते थे। वहीं पिछले काफी समय से पत्नी मेहराज का प्रेम-प्रसंग शाहरुख नाम के व्यक्ति से चल रहा था। और मृतक इस प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था। मृतक के भाई निसार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मृतक की पत्नी ने ईद के मौके पर मृतक को 3 दिन पहले फोन कर षड्यंत्र के तहत अमरोहा बुलाया था।

Recommended Video

घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
अमरोहा बुलाने के बाद मृतक की पत्नी ने अपने सिरफिरे आशिक शाहरुख़ के साथ मिलकर चाकू से उसपर हमला कर दिया। एक के बाद एक ताबड़तोड़ चाकू के वार से चाँद की मौत हो गई। यही नहीं, चाकू से वार करने के बाद आरोपी युवक हाथ में चाकू लेकर इलाके के लोगों को भी धमका रहा था। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहरहाल मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद शाहरुख और प्रेमिका मेहराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications