दर्दनाक: मौत का खौफनाक लाइव CCTV फुटेज आया सामने, सड़क पार कर रहे बच्चे को कार ने रौंदा

एक बच्चे की दर्दनाक मौत इस CCTV कैमरे में कैद हो गई। किस तरह माँ का हाथ छुड़ाकर बच्चा अचानक सड़क पार करने के लिए भाग खड़ा हुआ और सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार की चपेट में आ गया। बच्चा 15 फिट दूर जाकर गिरा।

Amroha Road Accident Live CCTV Video child crossing road hit by car fell 15 feet away Death on spot

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक तेज रफ़्तार कार सड़क पार कर रहे मासूम को उड़ाती हुई निकल जाती है, जिससे बच्चा लगभग 15-20 फुट दूर जाकर गिरता है। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी कार चालक का पता लगाने में जुटी है

Recommended Video

    दर्दनाक: मौत का खौफनाक लाइव CCTV फुटेज आया सामने, सड़क पार कर रहे बच्चे को कार ने रौंदा
    Amroha Road Accident Live CCTV Video child crossing road hit by car fell 15 feet away Death on spot

    सड़क पार कर रहे बच्चे को कार ने उड़ाया
    दरअसल, अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर एक भयानक सड़क हादसे की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। माता पिता के साथ जा रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अज्ञात कार सवार कार को लेकर मौके से फरार हो गया। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    Amroha Road Accident Live CCTV Video child crossing road hit by car fell 15 feet away Death on spot

    माता-पिता की लापरवाही से हुआ हादसा
    वहीं वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि सड़क पार कर रहे माता पिता का हाथ छुड़ाकर अचानक बच्चा सड़क के दूसरी तरफ भाग खड़ा होता है। इतने में अचानक सामने से आ रही कार उस बच्चे को टक्कर मारती हुई निकल जाती है। बच्चा 15 फिट दूर जाकर गिरा, वह हादसे का शिकार हो गया और उस मासूम की मौत हो गई। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि यह घटना मौत के काल में समाए बच्चे के मां-बाप की लापरवाही से घटी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+