Amroha News: खेलते समय चार मासूम बच्चे ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में गिरे, पानी में डूबकर हुई दर्दनाक मौत
Amroha News: गजरौला थाना क्षेत्र के नौनेरा गांव में चार मासूम बच्चे ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से चारों बच्चों की मौत हो गई।

Amroha News: दर्दनाख खबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आई है। यहां गजरौला थाना क्षेत्र के नौनेरा गांव में चार मासूम बच्चे खेलते-खेलते ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से चारों बच्चों की मौत हो गई। चारों मासूम बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Recommended Video
इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों बच्चे बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले थे।
पूर्व प्रधान पति रजब अली का नौनेर गांव में ही ईट भट्ठा है। यहां बिहार के रहने वाले मजदूर ईट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। शुक्रवार 5 मई की सुबह सौरभ(3), अजित(3), सौनाली (7) और नेहा (5) खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिस कारण उनकी डूबने से मौत हो गई।
इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, जानकारी मिलने पर भट्ठा स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित दिया।
इस हादसे के बाद मासूम बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ईंट-भट्टा संचालक ने जेसीबी से यहां गहरे गड्ढे करवा दिए थे। इस दौरान बारिश में वहां पानी भर गया। सुबह के समय बच्चे खेलने पहुंचे और खेलते-खेलते गहरे गड्ढे तक पहुंच गए।
इस दौरान चारों बच्चे गड्ढे में गिर गए और डूब गए। चार बच्चों के डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी शवों को शवों को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान ईंट-भट्ठे पर पहुंची और वहां बने गड्ढे की लंबाई नापी। जो काफी अधिक थी।
अमरोहा के जीएम वीके त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications