युवती को बहलाकर ले गई चाची, भांजे-बेटे ने पांच दिन तक होटल में किया गैंगरेप
अमरोहा। यूपी के अमरोहा में रहने वाली एक युवती का अपहरण कर दिल्ली में गैंगरेप की घटना सामने आई है। युवती को छह दिन पहले दिल्ली ले जाया गया था, जहां एक होटल में गैंगरेप के बाद उसे सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। बेसुध हालत में युवती बस से अमरोहा लौटी। इसके बाद लिफ्ट लेकर घर आ रही थी, तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि युवती को अस्पातल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती बीते 17 सितंबर को घर से लापता हो गई। युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी। पांच दिन बाद 23 सितंबर को युवती डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिनाख्त होने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए।

बहलाकर साथ ले गई चाची, भांजे-बेटे को सौंपा
मंगलवार सुबह अस्पताल में युवती को होश आया। उसने बताया कि 17 सितंबर को उसकी चाची बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गई थी। बाद में उसे अपने भांजे व बेटे के हवाले कर दिया। दोनों उसे दिल्ली ले गए और पांच दिन तक बंधक बनाकर एक होटल में गैंगरेप किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग गए। वह दिल्ली से बस में बैठकर पाकबड़ा पहुंची। एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर आ रही थी, इसी दौरान चौधरपुर में किसी वाहन से टकरा गई।

पुलिस को संदिग्ध लग रहा मामला
इस मामले में एसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़िता के भाई ने चाची, उसके लड़के और भांजे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications