Amroha News: दोस्तों के साथ खेल रहे प्रिंस की अचानक ऐसे हो गयी मौत, परिजनों के उड़े होश
Amroha News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे बालक की अचानक मौत हो गयी। वह क्रिकेट के दौरान फिल्ड़िंग कर रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के हसनपुर के16 वर्षीय प्रिंस की क्रिकेट खेलने के दौरान मौत हो गयी। वह नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। प्रिंस नगर के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाले ई-रिक्शा चालक राजीव सैनी का बेटा था।साथियों ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान प्यास लगने पर प्रिंस ने बोतल में रखा ठंडा पानी पिया था। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी थी। देखते-देखते वह बेहोश हो गया। इसकी सूचना परिजनों को दी गयी।

मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। छात्र की मौत से मां सविता देवी भाई लक्की, बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications