Amritsar East पर आप उम्मीदवार से 6750 वोटों से हारे सिद्धू
अमृतसर, 10 मार्च। अमृतसर ईस्ट से इस बार पंजाब की जनता ने सबको चौंका दिया है। पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू इस सीट से चुनावी मैदान में थे जिन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर सीट से आप की जीवन ज्योत कौर ने जीत दर्ज की है। जबकि नवजोज सिंह सिद्धू को चुनाव में 6750 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। सिद्धू के सामने शिरोमणि अकाली दल से बिक्रम सिंह मजीठिया भी मैदान में थे और वह तीसरे पायदान पर रहे।

12 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ो के अनुसार आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर को 15876 वोट मिले हैं और वह पहले पायदान पर बनी हुई हैं। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू दूसरे पायदान पर हैं और उन्हें 12914 वोट मिले हैं। शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया 10638 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। फिलहाल सिद्धू और मजीठिया को चौंकाते हुए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार इस सीट पर सबसे आगे चल रहे हैं। जीवन ज्योत कौर सर्वाधिक वोटों के साथ पहले पायदान पर हैं। आम आदमी पार्टी के जीवन जोतबकौर फिलहाल 5999 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि बिक्रम सिंह मजीठिया दूसरे पायदान पर हैं और 4796 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं सिद्धू की बात करें तो वह तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं और 4743 वोटों से तीसरे पायदान पर बने हैं।
Recommended Video
अमृतसर ईस्ट की बात करें यह मुख्य रूप से दो बड़े सरदार नेताओं के बीच यहां पर मुकाबला है। भाजपा ने यहां से तमिलनाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू और आम आदमी पार्टी की ओर से जीवनज्योत कौर मैदान में हैं। माना जा रहा है कि अमृतसर सीट पर होने वाला मुकाबला सिद्धू और मजीठिया दोनों के लिए भविष्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम है। महा क्षेत्र में अमृतसर काफी अहम है ,यहां प्रदेश की 117 सीटों में से 25 सीटे हैं। 2012 में कांग्रेस ने यहां 22 सीटें जीती थी जबकि मजीठिया ने कांग्रेस की लहर के बाद भी यहां जीत दर्ज की थी। उन्होंने मजीठा सीट पर जीत दर्ज की थी।
2017 की बात करें तो सिद्धू ने शिरोमणि-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार राजेश कुमार को हराया था। सिद्धू ने यहां 42809 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी जोकि 42.95 फीसदी वोट था। 2012 में पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने कांग्रेस की सिमरनप्रीत कौर को 7099 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications