Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमृतसरः कमरे में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, दिमाग निकालकर दूसरे बिस्तर पर रख दिया

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गतका खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ बहन के ससुराल में रह रहा था। हालांकि इस वारदात के बाद से ही दोनों दोस्त लापता हैं। युवक की हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि उसका दिमाग निकालकर दूसरे बिस्तर पर फेंका गया था। कमरा पूरी तरह से खून से सना हुआ था।

punjab amritsar brutally murder of man

मृतक की शिनाख्त अमृतसर के कोटमित्त सिंह स्थित पीरां वाले बाजार के रहने वाले खिलाड़ी हरबंस सिंह के रूप में हुई है। मृतक के जीजा जगतार सिंह ने बताया कि हरबंस कई दिनों से अपने दो दोस्तों के साथ रह रहा था। सोमवार की सुबह जब तीनों में से कोई नहीं दिखा तो कमरे में झांका। इस दौरान कमरे की हालत देखकर होश उड़ गए। कमरे में हरबंस की खून से सनी हुई लाश पड़ी थी। हत्या किसने की है, यह अभी पता नहीं है। लेकिन तलवार से उसे बड़ी बेरहमी से गोदा गया था।

मृतक हरबंस का दिमाग निकालकर दूसरे बिस्तर पर फेंका गया था। चेहरे पर इतने वार किए गए थे कि उसका चेहरा पहचानना मुश्किल था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हरबंस की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः पूर्णियाः पड़ोसी के घर में टीवी देखने गई 8 साल की मासूम से नाबालिग छात्रों ने किया रेप और गला दबाकर की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+