पत्नी को 25 लाख खर्च कर कनाडा में पढ़ाया, किसी और से शादी कर वापस लौट गई, पति को नहीं लगने दी भनक

Amritsar News, अमृतसर। पंजाब के मोगा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आईं है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाई पूरी करने के लिए कनाडा भेजा और पढ़ाई का पूरा खर्चा करीब 25 लाख 70 हजार रुपये भी उठाया। लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती ने अपने पति को धोखा दे दिया। युवती कनाडा में पढ़ाई पूरी करने के बाद पंजाब वापस आई और किसी अन्य युवक से शादी रचाकर वापस कनाडा चली गई। उसके पति को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

क्या था मामला

क्या था मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला मोगा के डरौली का है। यहां दंगा पीडित इंसाफ वेलफेयर समिति पंजाब के प्रधान रजिंदर सिंह संघा निवासी डरौली के भाई के बेटे जसप्रीत सिंह ने थाना सदर पुलिस की शिकायत की है। शिकायत में कहा कि गांव बोहना निवासी एक युवती के साथ उसकी 1 मार्च 2011 को सिख रीति रिवाज शादी हुई थी। मोगा के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह का रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया था। जसप्रीत ने बताया कि शादी के दौरान तय हुआ था कि ससुराल वाले युवती को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजेंगे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह खुद कनाडा में सैटल होने के बाद पति को भी वहां ले जाएगी। जसप्रीत ने की मानें तो शादी के लगभग छह महीने बाद युवती सितंबर 2011 में कनाडा पढ़ाई के लिए चली गई।

पढ़ाई में आया 25 लाख 70 हजार का खर्चा

पढ़ाई में आया 25 लाख 70 हजार का खर्चा

जसप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के तीन साल तक वह अपनी पत्नी के विदेश जाने व विदेश में आगे की पढ़ाई आदि पर 25 लाख 70 हजार रुपये खर्च कर चुका था। इस बीच नवंबर 2015 में युवती कनाडा से वापस पंजाब आई। बताया कि उसकी पत्‍नी ने उससे तलाक लिये बिना ही लुधियाना के गांव रामपुर निवासी युवक के साथ लुधियाना के एक होटल में 29 नवंबर 2015 को दूसरी शादी रचा ली।

पति को नहीं लगी थी भनक

पति को नहीं लगी थी भनक

जसप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शादी करने के बाद युवती वापस कनाडा चली गई। पूरे मामले की युवती ने पति और सुसराल वालों को भनक नहीं लगने दी। जसप्रीत के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे सन्‍न रह गए। वे गांव के प्रमुख लोगों को साथ लेकर युवती के माता माता पिता के साथ बात करने पहुंचे। उन्होंने युवती की प़ढाई पर खर्च किए 25 लाख 70 हजार रुपये वापस देने या जसप्रीत को कनाडा भेजने की बात की। जसप्रीत के अनुसार, युवती के परिजनों ने टालमटोल करते हुए पैसे वापस देने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने किया युवती के पिता को गिरफ्तार

पुलिस ने किया युवती के पिता को गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस की कई महीने तक चली जांच पड़ताल के बाद मोगा के डीएसपी (सिटी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर एनआरआइ युवती, उसके पिता और एक अन्‍य के खिलाफ खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने व वीजा एक्ट के तहत थाना सदर में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर के सहायक थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अमृतसर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+