मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में हुई मौत, छोटे से करियर में गाए कई फेमस गाने
मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में हुई मौत, छोटे से करियर में गाए कई फेमस गाने
अमृतसर। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान के फैंस के लिए बेहद दुखद खबर है। दरअसल, पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा पंजाब के अमृतसर जिले में मंगलवार (30 मार्च) की अल सुबह करीब दो या तीन बजे के आसपास हुआ है। इस हादसे में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई। दिलजान की सड़क हादसे में मौत की खबर आने के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Recommended Video

अमृतसर से करतारपुर जाते वक्त हुआ हादसा
पंजाबी सिंगर दिलजान सिंह (31), करतारपुर जिले के रहने वाले थे। दिलजान सोमवार की देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। इस हादसे में उनकी कार के डिवाइडर जा टकराई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी अचानक हुई मौत से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अभी पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

कार के डिवाइडर से टकराने के हुई मौत
जंडियाला गुरु थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के कारणों की जांच करवाई जा रही है। दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया। अस्पताल ले जाने से पहले दिलजान की मौत हो चुकी थी।

दो अप्रैल को रिलीज होने वाला था नया गाना
दिलजान के पिता मदन मडार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था। इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को अपनी महिंदरा केयूवी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे। देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। दिलजान उस समय कार में अकेले ही थे।

दिलजान के फेमस गाने
दिलजान ने अपने छोटे से करियर में कई फेमस गाने गाए है। दिलजान की फैंस के बीच अच्छी फैन फॉलोइंग थी। दिलजान ने आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर जैसे गाने गाए हैं। दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications