बटाला पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो नामी गैंगस्टर, दर्ज हैं 15 से ज्यादा क्रिमिनल केस

Punjab news, अमृतसर। पंजाब के गुरदासपुर में बटाला पुलिस और नामी गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में दो मशहूर गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 15 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पकड़ा गया नामी गैंगस्टर शुभ्म, शिवसेना के अमृतसर जिला अध्यक्ष विपिन शर्मा और गुरदीप सिंह पहलवान के कत्ल में शामिल था और पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी।

Batala Police has arrested Shubham, a most wanted gangster from Amritsar

बटाला में आई जी बॉर्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार और एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टी पॉइंट पर चेकिंग करते समय एक सफेद गाड़ी आई और को उसे नाके पर रोका गया लेकिन गाड़ी सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। गाड़ी सवार गैंगस्टर शुभम और मनप्रीत सिंह फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।

Batala Police has arrested Shubham, a most wanted gangster from Amritsar

पुलिस ने उनका करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपी गांव पब्बाराली के नजदीक अपनी गाड़ी छोड़ वहां से मोटरसाइकल छीनकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों गैंगस्टर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गैंगस्टरों पर 20 के करीब क्रिमिनल केस पहले से ही चल रहे थे। वहीं प्रेस वार्ता में बताया गया के इन गैंगस्टरों से पुलिस ने 1 ब्रेट पिस्टल, 3 पिस्टल 32 बोर,1 मैगजीन पाइथन रिवाल्वर 357, 1 पंप एक्शन राइफल 12 बोर, भारी मात्रा में गोलियां, 1 बुलेट प्रूफ जैकेट, 25 हजार नगदी बरामद किए हैं।

बटाला पुलिस के द्वारा पकड़े गए नामी गैंगस्टर शुभम और मनप्रीत को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां बटाला पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से सात दिन का रिमांड मांगा। कोर्ट ने सात दिन के रिमांड पर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। बटाला पुलिस के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान दो दोषियों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों की पूछताछ के दौरान काफी कुछ सामने आया है लेकिन वह इन्वेस्टिगेशन प्रोसेस के चलते अभी डिस्क्लोज नहीं की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+