योगी के मुस्लिम मंत्री ने माथे से लगाई पुलवामा के शहीद जवानों के घटनास्थल की मिट्टी, वीडियो वायरल
Recommended Video
अमेठी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री मोहसिन रजा सोमवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे। यहां वो पुलवामा के आतंकी हमले में मारे गए शहीद वीर जवानों के घटनास्थल पर पहुंचे। मोहसिन रजा ने शहीद जवानों के घटनास्थल की मिट्टी को माथे से लगाया और शहीदों को नमन किया। इस वक्त के वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिस पर अंकित शुक्ला नाम के युवक ने लिखा है, 'दूसरे कलाम है आप, भारत के जिसकी रगों में देशभक्ति का लहू है।'

पहले भी चर्चा में रह चुके हैं मोहसिन रजा
योगी सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। पहले भी देश के जांबाज पायलट अभिनंदन को टीवी के सामने उनके द्वारा दिया गया सलाम चर्चा का केंद्र में रहा था। मोहसिन रजा के इस अनोखे अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। अब पुलवामा में शहीद जवानों के घटनास्थल की मिट्टी को माथे से लगाकर वह चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया वर वीडियो वायरल
बता दें इस वीडियो को मोहसिन रजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह वीडियो वायरल हो गया। यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। अंकित शुक्ला नाम के युवक ने लिखा है, 'दूसरे कलाम है आप, भारत के जिसकी रगों में देशभक्ति का लहू है।' वहीं, हर्ष श्रीवास्तव चंचल लिखते हैं कि अब जाकर ठीक हुआ, मोहसिन रजा आपके इस कार्य को सलाम।












Click it and Unblock the Notifications