अमेठी: जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची महिला तो सिपाही की शर्त सुनकर उड़े होश

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तैनात एक सिपाही पर महिला ने बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि जमीनी विवाद के संबंध में वह शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंची। थाने में तैनात सिपाही ने उसके सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर महिला के होश उड़ गए। दरअसल, थाने में तैनात सिपाही ने कार्रवाई के नाम पर महिला से शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख दी। वहीं, सोशल मीडिया पर महिला के आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को जांच सौंपी है।

सिपाही पर लगाये गंभीर आरोप

सिपाही पर लगाये गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र का है। यहां थाने में तैनात सिपाही पर गांव की ही एक महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला बता रही है कि भूमि विवाद के संबंध में शिकायती पत्र लेकर वह थाने पहुंची तो उसकी मुलाकात सिपाही से हुई। सिपाही ने शिकायती पत्र लेकर मौके का निरीक्षण करने की बात कहकर उसे घर भेज दिया।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

महिला के अनुसार, सिपाही उसके गांव पहुंचा और विवादित स्थल का मुआयना किया। इसके बाद उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए पहले महिला को अपने कमरे पर आकर खाना बनाने के लिए कहा। जब महिला ने मना कर दिया तो सिपाही ने कहा कि इसके लिए तुम्हें जुर्माना भरना होगा। आरोप है कि जब महिला ने सिपाही से जुर्माने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि या तो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ या फिर आर्थिक लाभ पहुंचाओ। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

वायरल वीडियो में महिला ने उच्चाधिकारियों से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि एक दिन पहले इसी थानाक्षेत्र की एक दूसरी महिला ने भी उक्त सिपाही पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+