Viral Reel: अमेठी में साइनबोर्ड पर लटककर युवक ने लगाए पुशअप्स, Video देख भड़के लोग, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम?
Viral Reel: उत्तर प्रदेश की अमेठी जनपद से एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाईवे पर लगे साइन बोर्ड से लटक कर पुशअप कर रहा है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अधिकतर लोगों द्वारा इस वीडियो को देखकर नाराजगी प्रकट की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि फेमस होना है तो पढ़ाई करना चाहिए या फिर किसी खेल में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए। लेकिन इस तरह वीडियो बनाकर वायरल होने का कोई फायदा नहीं।

यह वायरल वीडियो अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 931 का बताया जा रहा है। साइन बोर्ड से लटक कर पुशअप करने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि इस तरह जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाना खतरे से खाली नहीं है।
10 मीटर ऊंचा है बोर्ड
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 931 पर करीब 10 मीटर ऊंचा संकेतक बोर्ड लगा हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की बॉर्डर पर अमेठी लिखा गया है और मुंशीगंज के तरफ जाने वाले रास्ते को भी दर्शाया गया है। इसी बोर्ड पर युवक लटक कर पुशअप कर रहा है।
साइन बोर्ड से लटक कर पुशअप करने वाले लड़के के साथ एक दूसरा लड़का भी साइन बोर्ड पर चढ़ा हुआ है। जो साइन बोर्ड के बीच में बैठा है और उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि पर दिखाई देने से पता चल रहा है कि दूसरा युवा भी वहां है।
अमेठी जनपद में जान जोखिम में डालकर रील बनाने का या पहला मामला नहीं है इसके पहले भी अमेठी जनपद से अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाकर लोगों द्वारा वायरल होने का प्रयास किया जा चुका है। फिलहाल ऐसा वीडियो पहली बार वायरल हुआ है जिसमें साइन बोर्ड से लटक कर कोई पुश अप कर रहा हो।
वहीं इस बारे में अमेठी पुलिस ने बताया कि प्रकरण थाना अमेठी पुलिस के संज्ञान में है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जांचोपरान्त स्टंट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications