UP News: अमेठी में दर्दनाक हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन बच्चों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी लखनऊ हाईवे पर एक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों में तेज रफ्तार के कंटेनर ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मरने वाले बच्चों के परिवार में मातम पसरा है।

up-news-tragic-accident-in-amethi-container-hits-vehicles-standing-at-railway-crossing

लखनऊ से लौट रहा था परिवार
दरअसल, सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नटाली गांव के रहने वाले कुछ लोग कार से लखनऊ गए थे। गुरुवार की रात्रि में लखनऊ से सभी लोग वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग अमेठी जनपद के करौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएचईएल गेट के सामने पहुंचे थे।

इसी दौरान वहां पर रेलवे क्रॉसिंग बंद था। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते वाहनों की कतार लगी हुई थी। सुल्तानपुर निवासी परिवार के लोग भी कार को वहीं पर रोक कर रेलवे क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करते रहे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर वहां पहुंचा।

बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुंडई कार, डीसीएम, पिकअप, थार समेत कुल 6 वाहनों में टक्कर मार दी। टक्कर में सुल्तानपुर के रहने वाले परिवार के लोग भी घायल हो गए। उसके बाद को अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा जांच पड़ताल किया गया। जांच के बाद अदनान (11), फातिमा (13) और आफरीन को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा फारिस (8) गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+