UP News: अनियंत्रित बोलेरो हुई हादसे का शिकार, पांच की मौत

Amethi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमेठी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अनियंत्रित बोलेरो कार व बुलेट को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गयी। इसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पूरा मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के जामो भादर चौराहे का है। जहां सुल्तानपुर जिले के इस्लामगंज गांव का रहने वाला अकबर बोलेरो से परिजनों को लेकर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धरई माफी एक मिट्टी में शामिल होने जा रहा था। बोलेरो अभी जामो भादर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि जामो की तरफ से आ रही बुलेट से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सवार दुर्गेश उपाध्याय पुत्र राम इकबाल और बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो सवार महिला शाहनूर (40) पत्नी जागीर खान, शबनम (35) पत्नी दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई।

amethi

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर निजी साधनों और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और भेटुआ सीएचसी पहुंचाया। भेटुआ सीएचसी से रुद्र (04) पुत्र संतोष पाठक, अयान (11) पुत्र दिलशाद, अरशद पुत्र अकबर, अकबर (40) पुत्र बरकत और अरमान (10) पुत्र रफीक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जहां रुद्र की मौत हो गई।

पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर भावापुर गांव का रहने वाला मृतक दुर्गेश उपाध्याय अपनी बहन वंदना और भांजे रुद्र को बुलेट बाइक से मुंशीगंज थाना क्षेत्र के अरुण पाठक का पुरवा गांव से अपने घर ले जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+