जनता के कंधे पर चढ़ कर लोगों ने अपना विकास किया, अब अमेठी के विकास की बारी है: स्मृति
अमेठी। राहुल गांधी के गढ़ में दूसरी बार उन्हें ललकार रहीं स्मृति ईरानी उन पर जोरदार हमले कर रही हैं और भाषणों से तंज कसते हुए निशाना साध रही हैं। जगदीशपुर में भी उन्होंने एक सभा में जमकर कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला। बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अब तक अमेठी के कंधे पर चढ़कर लोगों ने अपना विकास किया है। अब अमेठी की जनता के विकास की बारी है।

रविवार को स्मृति ईरानी अमेठी दौरे के चौथे दिन लोकसभा क्षेत्र में कैम्पेन पर निकली थी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में एक सभा में उन्होंने कहा कि ग़रीब जानता है कि कितना पीड़ा होती है जब घर परिवार की बहने-बेटियां और बहू को बाहर शौच करना पड़ता है। वो ग़रीब मां का बेटा जानता है कि जब मां रसोई में चूल्हा फूंकती है।
ये भी पढ़ें:- अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं चुनाव
उन्होंने कहा कि अमेठी की जानता जान गई है अगर बिजली का काम करना है, सड़क का काम करना है जगदीशपुर में सुरेश पासी को सम्पर्क करना है। इसीलिए जरूरी है हम सब युद्ध की भूमि पर विकास का बिगुल बजाते हुए सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेते हुए आगे बढ़े विजय श्री को प्राप्त करें। ये मात्र स्मृति ईरानी का चुनाव नहीं है आप सबका चुनाव है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप सब 6 मई को पोलिंग बूथ पर जन-जन को ले जाएं, और वोट करें। बहुत हो गया भईया बड़े लोगों के घर में घी के दिये जलते रहे और अमेठी की ग़रीब जनता धूप में जलती रही। अब वो समय गुजरा, अब नई अमेठी बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications