स्मृति ने अमेठी में राहुल गांधी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, शेयर किया महिला का VIDEO

Amethi news, अमेठी। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगाया है। स्मृति ने ट्विटर पर बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अमेठी का बूथ नंबर 316 कैप्चर हुआ है, सोचिए राहुल गांधी क्या करवा रहे हैं।

महिला ने कहा- जबरदस्ती पंजा पर वोट डलवा दिया

महिला ने कहा- जबरदस्ती पंजा पर वोट डलवा दिया

ट्वीट के मुताबिक, यह मामला अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज विधानसभा के गुजर टोला के बूथ नंबर 316 का है, जहां पर पीड़ित बुजुर्ग ने पीठासीन अधिकारी पर जबरदस्ती कांग्रेस को वोट डलवाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा, 'हाथ पकड़कर जबरदस्ती पंजा पर धर दिहिन, हम देहे जात रहिन कमल पर (कमल पर देना चाहती थी, जबरदस्ती पंजा पर डलवा दिया)।

स्मृति ने राहुल पर लगाया आरोप

स्मृति ने राहुल पर लगाया आरोप

स्मृति ने कहा कि गौरीगंज विधानसभा के गुजर टोला के बूथ नंबर 316 पर कैप्चरिंग हुई है, सोचिए राहुल गांधी क्या करवा रहे हैं। इससे पहले स्मृति ने राहुल गांधी पर हमला बोलेते हुए कहा था कि वह न सिर्फ लापता सांसद हैं, बल्कि लापता प्रत्याशी भी हैं।

7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पांचवें चरण में राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 7, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+