अमेठी से राहुल की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा

Amethi News, अमेठी। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत ने विपक्ष की सभी रणनीतियों को धराशाई कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। पीएम मोदी की लहर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परंपरागत सीट अमेठी भी धराशाई हो गई है। राहुल गांधी के अमेठी में हारने के बाद अमेठी जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा है।

कांग्रेस के दो नेताओं ने सौंपा इस्तीफा

कांग्रेस के दो नेताओं ने सौंपा इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बाद अब कर्नाटक में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एच के पाटिल ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अपने पद से इस्तीफा देते हुए एचके पाटिल ने कहा, 'यह वक्त हम सभी के लिए आत्मनिरीक्षण करने का है। मुझे लगता है कि जिम्मेदारी निभाना मेरा नैतिक कर्तव्य है, इसलिए मैं पार्टी में अपने पद से इस्तीफा सौंपता हूं।'

54731 वोटों से हारे राहुल गांधी

54731 वोटों से हारे राहुल गांधी

अमेठी सीट पर राहुल गांधी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। योगेन्द्र मिश्र ने कहा, 'मैं लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र अमेठी से कांग्रेस के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी-अमेठी के पद से इस्तीफा देता हूं।'

'लोकतंत्र में जनता ही मालिक'

'लोकतंत्र में जनता ही मालिक'

वहीं, गुरुवार शाम को खबर आई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। हालांकि बाद में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। इससे पहले राहुल ने चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। उन्होंने कहा कि वो अपनी हार स्वीकार करते हैं और कांग्रेस की विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+