27 फरवरी को अमेठी को सौगात देंगे पीएम मोदी, AK-103 फैक्ट्री का करेंगे शिलान्यास

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी मे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौगातों की बौछार करने पहुंच रहे हैं। आगामी 27 फरवरी को यहां मुंशीगंज स्थित एचएएल में स्थापित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नई तकनीक से बनने वाली एके-103 का शिलान्यास करेंगे। साथ ही साथ प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और यही से अमेठी को कई सौगातें देंगे।

PM Narendra Modi will visit in Amethi

बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभास्थल का भी चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमेठी मे अब तक जो विकास हुआ है उसको और गति देने के लिए प्रधानमंत्री योजनाओ का पिटारा खोलेंगे।

PM Narendra Modi will visit in Amethi

आपको बता दें कि अमेठी के मुंशीगंज स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी में अब एके-103 तैयार की जाएगी। इसके लिए ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नई यूनिट लगाई जाएगी। यह प्रोडक्ट पूरी तरह से मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर आधारित होगा। केंद्र की यूपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुंशीगंज स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास स्थापित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जल्द ही एके-47 की तीसरी पीढ़ी की असाल्ट राइफल एके-103 तैयार की जाएगी।

PM Narendra Modi will visit in Amethi

इस संबंध में केंद्र की मोदी सरकार और रूस सरकार के करार को पूरा करने की जिम्मेदारी अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्टरी और रूस की कलाश्निकोव कंसर्न को दी गई है। करार में अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नई यूनिट लगाने की बात कही गई है। यह भी तय हुआ है कि पहले चरण में 7.47 लाख एके-103 राइफल तैयार की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+