गांव में आई ऐसी आपदा कि देखते-देखते राख हो गए 40 से ज्यादा घर
Amethi news, अमेठी। रविवार को मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में भयानक आग लग गई। ग्रामीणों की माने तो आग की तबाही में 40 से ऊपर मकान जलकर राख हो गए हैं। इतने बड़े हादसे में फायर कर्मियों की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई। घंटों बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने से ग्रामीणों ने बाल्टी में पानी भर-भरकर आग पर काबू पाया।

घरों में रखा सामान तबाह
जानकारी के अनुसार शिवकुमार कोरी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के झोकों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसमें 40 के ऊपर घर आग की लपेट में आ गए और घरों मे रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घरों में चल रही थीं शादी की तैयारियां
दुखद बात ये कि आग की जद में जगप्रसाद और बद्री प्रसाद के घर का घर भी चपेट में आ गया जहां आगामी मई माह में होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में रखे दहेज का सामान आदि भी जल कर राख हो गया। जबकि तुलसी राम के घर में रखे गैस के दो सिलेंडर भी फट गए जिससे उनके मकान की छत बैठ गई और पूरा घर आग की चपेट में आ गया।

घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
हैरत की बात ये कि फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची। उधर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ने घंटों तक हादसे की सुध नहीं ली। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अग्नि कांड में रमेश, अर्जुन, राजेंद्र, हुबलाल, गिरधारी, जगन्नाथ, तुलसीराम, हरीराम, ब्रह्मा, राम अवध, सुन्दर, सतई सहित कई लोगों के घरों में सब कुछ जलकर खाक हो गया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications