वोटिंग से पहले प्रियंका का इमोशनल ऑडियो हुआ वायरल, BJP को लेकर कही बड़ी बात

Amethi News, अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 6 मई को मतदान होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक इमोशन ऑडियो जारी किया है। इस ऑडियो में उन्होंने सपा-बसपा और भाजपा पर हमला बोला है। इस इमोशनल ऑडियो में प्रियंका ने कहा कि बीजेपी वालों का काम चुनाव के दौरान झूठ बोलना और दुष्प्रचार करना है।

Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi release audio before voting

अमेठी कि मेरी प्यारी बहनों और प्यारे भाइयों मैं राहुल गांधी की बहन प्रियंका बोल रही हूं 6 तारीख को यहां चुनाव है। राहुल आप के उम्मीदवार हैं आप तो जानते ही हैं कि राहुल ने आपके लिए दिन रात काम किया है और क्षेत्र का विकास किया है। आपने हमेशा हमें अपने परिवार की तरह प्यार और आशीर्वाद दिया है। उसी तरह हमारे परिवार के एक-एक सदस्य आपकी चिंता हमेशा रहती है। पिछले 5 सालों में दिल्ली और लखनऊ में भाजपा की सरकार रही है अगर यह चाहते तो यहां पर बहुत काम हो सकते थे मगर भाजपा ने बार-बार आपके स्वाभिमान और सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

राहुल ने जिन जिन कामों को शुरू किया था पिछले 5 साल में भाजपा सरकार उन सारे कार्यों को रुकवा दिया या रुकवाने की कोशिश की। यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। चुनाव में झूठ बोलना और दुष्प्रचार करना यही उनका एकमात्र काम है। अपने अहंकार में यह सोचते हैं कि पैसे बांटकर दबाव बनाकर यह अमेठी की जनता को झुका देंगे क्योंकि यह नहीं समझते कि आप कितने जागरूक और कितने स्वाभिमानी हैं। आपने बहुत विवेक है हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हमें आपने इतना प्रेम और अपनापन दिया। हमारे आपकी प्रेम की इस रिश्ते को पैसे और धमकी से कभी नहीं तोड़ा जा सकता। परिवार के सदस्यों ने अमेठी की मिट्टी को अपने जान से ज्यादा प्यार किया है और हमेशा आप के भले के लिए सोचा है। हमारे लिए राजनीति एक व्यापार नहीं है। सत्ता पाने का साधन नहीं है। हम आपकी सेवा के लिए सदा समर्पित रहेंगे। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि चुनाव के दिन आप मेरी बातों को मन में रखकर पूरी जिम्मेदारी से अपना वोट राहुल को देकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाएं और अपने क्षेत्र का विकास बरकरार रखें। धन्यवाद जय हिंद

ये भी पढ़ें:- अमेठी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+