सुरेंद्र सिंह हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

Amethi News, अमेठी। बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार एक आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की अधिकारी की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी वक्त बदमाशों ने उनके उपर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरेंद्र सिंह के परिवार में मातम छा गया। इस मामले में सुरेंद्र सिंह के परिजनों ने कांग्रेसी नेता बीडीसी सदस्य रामचंद्र समेत पांच लोगों को नामजद किया था। इनमें धर्मनाथ गुप्ता, नसीम, वसीम और गोलू का नाम शामिल है।

चार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

चार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

डीजीपी सिंह ने बताया कि हमने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, दो आरोपी अब भी फरार हैं और हम जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लेंगे। सभी सबूतों के आधार पर ये साफ है कि घटना में 5 लोग शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से देसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एक और आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की अधिकारी की पुष्टि नहीं की है।

हत्या में देसी कट्टे का इस्तेमाल

हत्या में देसी कट्टे का इस्तेमाल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरेंद्र की हत्या में देसी कट्टे का इस्तेमाल किया गया था। अमेठी के एसपी ने बताया कि दो नामजद आरोपी वसीम और गोलू अभी फरार चल रहे हैं और उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पूर्व प्रधान की हत्या के बाद उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बीडीसी रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता, नसीम, वसीम और फुरसतगंज थाने के गांव पीढ़ी निवासी अतुल सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने का केस दर्ज किया था। पूर्व प्रधान के स्मृति का करीबी होने के चलते शासन-प्रशासन में बढ़ते दखल के बीच घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों ने रविवार रात नामजद आरोपियों में शामिल रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता व नसीम को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+