अमेठी में 16 साल की लड़की से दो युवकों ने की क्रूरता की हदें पार, महिलाओं ने भी दिया साथ

अमेठी, 28 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अपने घर के अंदर लाकर बुरी तरह पीटा। उसे जमीन पर लेटाकर उसके ऊपर पैर रखा, बार खींचे। हद तो तब हो गई जब डंडे से उसके पैर पर एक के बाद एक कई बार वार किया। इस दौरान युवक के घर की महिलाएं भी वहां मौजूद रहीं। महिलाओं ने युवकों को लड़की के साथ ऐसी क्रूरता करने से रोकने के बजाए उनका साथ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर के अंदर किशोरी से क्रूरता

घर के अंदर किशोरी से क्रूरता

मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के स्थित रायपुर फुलवारी मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि वीडियो में कमरे के बेड पर थाना क्षेत्र का जिलाबदर अपराधी सूरज सोनी है और दूसरा उसका साथी शुभम उर्फ शाकाल है, जो डंडा लिए है। बताया जा रहा चोरी के शक में इन लोगों ने एक किशोरी को पकड़ा और उसे घर के अंदर कमरे में बंधक बना लिया।

पैर पर बरसाए डंडे, पीठ पर खड़ा हो गया युवक

पैर पर बरसाए डंडे, पीठ पर खड़ा हो गया युवक

कमरे में बेड पर बैठे सूरज ने किशोरी को फर्श पर पेट के बल लेट जाने को कहा और फिर दूसरा युवक उसकी पीठ पर पैर रखकर खड़ा हो गया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं और अन्य लोग भी उनका साथ देते हुए दिखाई दिए। इसके बाद किशोरी को पीठ के बल लिटाकर उसके दोनों पैर के तलवों पर जमकर डंडे बरसाए गए। वहां मौजूद किसी शख्स ने किशोरी के साथ हैवानियत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

किशोरी की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने कहा कि पुलिस ने लड़की से संपर्क किया था और उसके पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी सूरज सोनी, शिवम और सकल के खिलाफ POCSO अधिनियम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+